उत्तरकाशी: दरोगा बिजेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर एसपी आफिस में विदाई समारोह

Share Now

पूरा जीवन पुलिस की कड़ी सेवा में बिताने के बाद जब विदाई का वक्त आया तो कड़क वर्दी वालो भी आंखे छलक आयी।

उत्तरकाशी में तैनात SI(V) विजेन्द् सिंह के अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने पर कोविड़ नियमों का अक्षरशः पालन करते हुये पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में विदाई समारोह आयोजित किया गया, विदाई समारोह मे मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सेवानिवृत SI(V) को सॉल, मेमेटो, प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट भेट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उक्त कर्मी द्वारा पुलिस विभाग को दी गयी सेवाओं की सराहना कर पुलिस परिवार की तरफ से उनके सेवानिवृत जीवन के आरोग्य एवं दीर्घायु की कामना की गयी। विजेन्द्र सिंह जी मूल रुप से जनपद देहरादून मोहकमपुर के निवासी हैं, इनके द्वारा वर्ष 1981 मे पुलिस विभाग बतौर आरक्षी ज्वाइन किया गया, अपनी सराहनीय सेवाओं की बदौलत वर्ष 2006 में वह हेड़ कॉस्टेबल व 2017 में SI(V) के पद पर पदोन्नत हुये। अपने सेवाकाल में इनके द्वारा जनपद देहरादून व उत्तरकाशी में सेवायें दी गयी। विजेन्द्र सिंह जी पुलिस विभाग में अपने मिलनसार एवं सौम्य व्यवहार के लिये जाने जाते हैं।
विदाई समारोह के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, वाचक पुलिस अधीक्षक डी0 एस0 कोहली, एफएसओ रमेश गौतम, अशुलिपिल अजय सिंह, प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल गीता व अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा उनके परिजन मौजूद रहे।

       

error: Content is protected !!