उत्तरकाशी : फायर सर्विस ने खोला – दो बाटा के पास बंद सड़क मार्ग

Share Now

दोबाटा तिराहे के पास अवरुद्ध यमुनौत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को फायर सर्विस की टीम द्वारा यातायात हेतु सुचारु किया गयाः

फायर सर्विस सिर्फ आग लगने पर ही नहीं सड़क दुर्घटना और अन्य हादसों मे भी फर्स्ट रेसपोनडर्स का काम निभाती है |

गुरु वार यमुनौत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा तिराहे के समीप पेड़ गिर जाने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिस पर फायर यूनिट बड़कोट की टीम स्टेशन प्रभारी श्री सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर दो चीड़ के पेड एवं कुछ मलवा सड़क पर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रखा था, फायर यूनिट द्वारा वुडन कटर व जेसीबी की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुये पेड़ों को काटकर व मलवा हटाकर मार्ग को यातायात हेतु सुचारु किया गया।

error: Content is protected !!