उत्तरकाशी – छान में लगी आग जिन्दा जल गए आधा दर्जन पशु

Share Now

उत्तरकाशी कि यमुना घाटी के कुपडा गाव में देर रात एक जानवरों की छान में आग लगने से उसमे बंधे सभी पशु जल कर मर गए |

सामाजिक कार्यकर्ता जसपाल राणा ने बताया कि देर रात करीब दो बजे जानवरों की  छान में आग लग गयी जिसके बाद उसमे रह रही दो गाय, तीन भैंस और एक जोड़ी बैल जल गए | सुबह जब भवन  स्वामी शीशपाल राणा  पुत्र राजेंद्र राणा मौके पर पहुचे तो सब कुछ जल कर समाप्त हो चूका था | एक भैंस घायल अवस्था में है |

न्होंने बताया कि संभवतया रात को पास में जल रहे चूल्हे कि आग पूरी तरह से बुझ नहीं पायी और इससे निकली चिंगारी ने छान को आग के हवाले कर दिया | छान में बंधे हुए जानवर अपनी जान बचने के लिए भाग भी नहीं सके | श्री राणा ने पीड़ित परिवार कि मदद के लिए जिला प्रशां से गुहार लगायी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!