उत्तरकाशी – मार्च के महीने से नहीं मिलेगी घरेलु गैस होम डिलीवरी – बिल भुगतान नहीं होने से ठेकेदार से किये हाथ खड़े

Share Now

मार्च के महीने से बंद  हो जाएगी गैस की  डिलीवरी?
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में घरेलु कुकिंग गैस के सिलिंडर को गैस गोदाम से उपभोक्ता तक पहुचाने वाले ठेकदार अनिल नौटियाल ने बिलों का भुगतान नहीं होने के चलते  मार्च 2021 से सेवा देने से इंकार कर दिया है | जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेजे गए पत्र में अनिल नौटियाल  ने बताया है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा लगातार उससे पूर्व की  दरो पर गैस सप्लाई  का कार्य करवाया जा रहा था  किन्तु पिछले  कई महीने से GMVN द्वारा उसके बिलों का  भुगतान नहीं किया जा रहा है | उन्होंने बताया कि गैस धुलान का नया अनुबंध वर्ष दिसंबर 2020 में होना था किन्तु उत्तरकाशी कार्यालय द्वारा उन्हें आज तक अनुबंध उपलब्ध नहीं कराया गया | अनिल  ने बताया कि दिसंबर 20 तक उनके बिलों का भुगतान जी करीब 6 लाख रूपए का है उसे भुगतान करने की  कृपा की जाय | उन्होंने बताया कि गैस सप्लाई  वाली गाडी की बैंक कि क़िस्त भी नहीं जा पा रही है और बिना वेतन के गैस ढोने  वाली लेबर भी मिल नहीं पा रही है लिहाजा मार्च के महीने से उसके द्वारा गैस सप्लाई की  सेवा जारी रखना संभव नहीं हो सकेगा |

error: Content is protected !!