उत्तरकाशी जिले के भकोली ग्राम तहसील भटवाड़ी में देवराम सिंह नेगी के मकान पर शार्ट सर्किट होने के कारण पूरा मकान जल गया है । ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया है।
काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर पूर्णरूप से काबू किया गया हैं उक्त प्रभावित परिवार के घरेलू, सामान आदि जलकर नष्ट होना बताया गया हैं। अन्य कोई जनहानि-पशुहानि नहीं हुई हैं।
