उत्तरकाशी – शिक्षा विभाग से जुड़े जे ई के ब्लॉक बदलने के डीएम ने दिए निर्देश।

Share Now

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी

सोमवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने सर्व शिक्षा व रमसा (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) की समीक्षा बैठक ली l
जिलाधिकारी ने समग्र शिक्षा प्रारंभिक माध्यमिक एवं माध्यम भोजन योजनाओं के अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2020- 21 में स्वीकृत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने शिक्षा प्रारंभिक के अंतर्गत कार्य कर रहे समस्त अवर अभियंताओं के विकासखंड परिवर्तित किए जाने के निर्देश दिए l
मध्याहन भोजन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विद्यालय में किचन गार्डन विकसित किए जाने को लेकर प्रभावी रूप से कार्य किये जाए
l
उन्होंने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के साथ ही जिला योजना अन्तर्गत विकास खण्डों में कराये जा रहे निर्माण कार्यो के अनुश्रवण किए जाने की भी गहनता से समीक्षा की l जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी(बेसिक) को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के ऐसेे शौचालय विहीन विद्यालय जिनके निर्माण हेतु विभाग स्तर से धनराशि स्वीकृत नहीं है की सूची तत्काल उपलब्ध करवना सुनिश्चित करें l पेयजल के स्वीकृत कार्यो की सूची का मिलान जल जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो से करने के पश्चात ही नियमानुसार धनराशि अवमुक्त की जाय। जिलाधिकारी ने माध्यमिक विद्यालयों में जिला योजना के अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो की धनराशि सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को तत्काल अवमुक्त करने के निर्देश दिये । साथ ही अन्य मदों की मदानुसार स्वीकृत धनराशि का समयान्तर्गत उपभोग कर लिया जाय।

बैठक में जितेन्द्र सक्सेना(जिला शिक्षा अधिकारी, बे0), जे0पी0 काला (खण्ड शिक्षा अधिकारी मोरी), श्रीमती हेमलता गौड(खण्ड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी), ओम बधाणी(जि0स0), दिनेश व्यास(जि0स0), श्री यशपाल भण्डारी(डी0आर0पी0) एवं समस्त अवर अभियन्ता समग्र शिक्षा उत्तरकाशी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!