उत्तरकाशी : कुटेटी मंदिर से कलश और घंटे चोरी

Share Now

दुःखद एवं अपमानजनक सूचना।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित कुटेटी देवी मंदिर का कलश और मंदिर के घंटे किसी ने चुरा लिए है |  क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटी-कोटियाल गाँव, कुशाल सिंह गुसाँई ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा का फाइदा उठाते हुए किसी ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है | उन्होने अपील की है कि जिस किसी ने भी यह चोरी की है वह स्वयं गलती मानते हुए मंदिर का समान खुद जहा से उठाया था वही रख दे अन्यथा पकड़े जाने पर कानून के साथ सामाजिक पाबंदियों का भागीदार बनना पड़ेगा |  

गौरतलब है कि उत्तरकाशी मे बोंगा रोड पर स्तिथ प्राचीन सिद्धपीठ कुटेटी देवी मंदिर ग्रामीणो कि आस्था का केंद्र है और जो भी व्यक्ति मुख्य मंदिर नहीं जा सकते है वे इसी मंदिर मे पुजा अर्चना कर अपनी भक्ति पूर्ण करते है | मंदिर मे चोरी से लोगो कि भावना आहत हुई है |

जिस दर से जिले मे युवाओ मे नशे कि प्रवृत्ति बढ़ी है और पुलिस कि सख्ती और कोरोना कि पाबंधियों के चलते नशे का समान आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और जो ह मिल भी रहा है वह बढ़े हुए मूल्य पर मिल रहा है ऐसे मे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसकी नशेड़ी ने ही चोरी कि घटना को अंजाम दिया होगा |

error: Content is protected !!