राजेश रस्तोगी, अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पत्रांक 215/ 2021 दिनांक 23 मार्च 2021 के अनुसार उत्तरकाशी जिले के धनारी पट्टी के रहने वाले नरेंद्र सिंह नेगी को कांग्रेस पार्टी सेवादल के जिला उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। पत्र में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री लालजी भाई देसाई के निर्देश पर तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह की संस्तुति पर उत्तरकाशी जिले के सेवादल उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र नेगी को मनोनीत किया गया है। नरेंद्र नेगी से अपेक्षा की गई है कि वह कांग्रेस को अपने समर्पण और सेवा भाव से अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यक्रमों में सफेद वर्दीधारी कुछ युवाओं को आपने मंच संचालन और अन्य गतिविधियों में अपनी सेवाओं को देते हुए देखा होगा, यह वही सेवादल के कार्यकर्ता हैं जो मंच व्यवस्थाओं से लेकर पार्टी के वीआईपी कार्यक्रमों की में व्यवस्था देने का काम करते हैं। इनकी सफेद वर्दी से इनको मंच पर बेरोकटोक आने जाने की व्यवस्था दी जाती है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठनों की तरह कांग्रेस पार्टी ने भी सेवादल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर उभारने का प्रयास किया था,हालांकि यह प्रयास कहां तक सफल होगा यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है
