उत्तरकाशी – नए एसपी मणिकान्त मिश्रा ने संभाला कार्यभार – डीजीपी अशोक कुमार के पुलिस प्रयोगो का कराएंगे शत प्रतिशत अनुपालन

Share Now

डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार के साथ लंबे समय तक काम करने के अपने अनुभव के बाद बेहतर पुलिसींग के  उनके प्रयासो से प्रभावित उत्तरकाशी के नए एसपी मणिकान्त मिश्रा ने जॉइन करते ही सभी थाने  और चौकी इंचार्ज को निर्देश दिये कि खाकी वर्दी से आम लोगो के अंदर सुरक्षा की भावना झलकनी चाहिए |

उत्तरकाशी के नए पुलिस कप्तान मणिकान्त मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही जिले की स्थिति और क्राइम की स्थिति पर पत्रकारो से वार्ता की | उन्होने कहा कि नशे मे डूब रही नयी पीढ़ी को इससे दूर रखने के लिए उनके द्वारा विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा | इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था और जनता से पुलिस के सौम्य   व्यवहार को लेकर सभी को निर्देश जारी किए गए है|

इसके बाद भी किसी थाने अथवा  चौकी मे पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है तो वे बतोर कप्तान हर वक्त उसकी मदद के लिए तैयार रहेंगे |

error: Content is protected !!