उत्तरकाशी जिले के सुदूर अराकोट बंगाल क्षेत्र में आपदा ग्रस्त होने के बाद पुनर्निर्माण के कार्यों पर लगातार घटिया गुणवत्ता के आरोप लग रहे हैं , इसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारी ठेकेदार पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं ।
स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह चौहान ने एक बार फिर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , और सिंचाई विभाग के साथ कई अन्य विभागों द्वारा आपदा के बाद पुनर्निर्माण के करोड़ों की लागत के कार्य मौके पर करवाए जा रहे हैं, लेकिन किसी भी कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है , और लंबे समय से न सिर्फ मनमर्जी तरीके से कार्य किया जा रहा है बल्कि बाढ़ सुरक्षा कार्य में स्थानीय लोगों की खेती की भूमि को भी खुर्द बुर्द किया जा रहा है
मनमोहन चौहान ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ऐसी दबंगई सिर्फ राजनीतिक संरक्षण के चलते हो रही है
तो आखिर कौन है वह मंत्री जिनकी शह पर ठेकेदार लगातार मनमानी करने पर तुला हुआ है जबकि विभागीय इंजीनियर बेबस बने हुए हैं
ऐसा नहीं है कि स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत नहीं की , शिकायत मिलने के बाद अधिकारी यही जवाब देते हैं कि उनके स्तर से ठेकेदार को की बार नोटिस जारी जा चुके है,
लेकिन उस नोटिस का आखिर होता क्या है यह किसी को नहीं मालूम
उत्तरकाशी का यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर हिमाचल बॉर्डर से लगा हुआ है लिहाजा यहां पूरी तरह से ठेकेदार की मनमानी चल रही है,
स्थानीय निवासियों ने दलगत राजनीति से दूर हटकर क्षेत्र हित में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए एकजुट होने की अपील की है साथ ही सरकारी तंत्र से भी वीडियो फुटेज के माध्यम से जीरो टोलरेंस को ऐक्टवैट करने की मांग की है \
