उत्तरकाशी के यमनोत्री सड़क मार्ग पर सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए है
2 जून को सुबह लगभग 8:30 बजे तहसील बड़कोट के नगाण गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । वाहन संख्या यूके 075 – 5418 सड़क से 50 मीटर नीचे गिरने के कारण हादसे का शिकार हुआ । इस वाहन में कुल 5 लोग सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए । एक व्यक्ति सूरत सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बड़कोट जो वाहन चालक है सामान्य है ।
घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया और मृतक व्यक्तियों के पोस्टमार्टम/ पंचनामा की कार्यवाही की गई । मृतकों में श्री जय वीर लाल पुत्र हिगु लाल उम्र 50 वर्ष निवासी स्यालब ग्राम , तहसील बड़कोट जबकि घायलों में प्रह्लाद सिंह रावत पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी स्यालब तहसील बड़कोट, विनोद कुमार पुत्र प्यार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी स्यालब तहसील बड़कोट सुनील चौहान पुत्र तुलसी उम्र 38 वर्ष निवासी चालक तहसील बड़कोट बताया जा रहा है ।
