उत्तरकाशी : दो दिन धरने पर इंतजर करते रहे पंचायत प्रतिनिधि – ताला बंदी की चेतावनी के बाद वार्ता के लिए तैयार हुई खंड विकास अधिकारी

Share Now

उत्तरकाशी : – चिन्यालीसौड़ ब्लाक मुख्यालय मे खंड विकास अधिकारी कि कार्य प्रणाली से नाराज प्रधानो / क्षेत्रपंचायत सदस्यो  का  धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।  खण्डविकास अधिकारी के धरने पर  न आने पर कनिष्ठ उप प्रमुख उर्मिला रांगड़ व अन्य महिला जनप्रतिनिधि भी नाराज दिखें , मंगलवार को दूसरे दिन भी कोई सक्षम अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या का समाधान  करने नहीं आया। नाराज प्रधानो/क्षेत्रपंचायत सदस्यो  ने ब्लाक  मे तालबंदी  करने का निर्णय लिया है |

एक तरफ मुख्य सचिव सभी डीएम को मौके पर जाकर जन समस्या का समाधान करने के निर्देश दे रहे है वही तहसील मुख्यलय मे खंड विकास अधिकारी अपने ही ब्लॉक मे नाराज पंचायत प्रतिनिधियों की सुनने को तैयार नहीं है |

  दरअसल खण्डविकास अधिकारी को कल ही सूचना दे दी थी, जेष्ट उप प्रमुख कुलदीप राणा के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को भी लिखित पत्र देकर सूचित कर दिया गया था , इसके बाद भी समाधान न होने पर 25 अगस्त को ब्लाक मे सम्पूर्ण तालेबंन्दी की चेतावनी दी गयी है । मंगल वार को धरना स्थल पर मौन धरने पर कनिष्ठ उप प्रमुख उर्मिला रांगड़, प्रधान बिसन लाल, बीरचन्द, आरती रावत बडली, अरती रिखाणगांव, जसपाल सिहं पोखरियाल, जगमोहन  सिहं राणा जसपुर, प्रमोद रावत अनोल, जगबीर सिहं भण्डारी, राकेश चौहान, दिपेन्द्र पंवार, चन्दन सिहं पंवार, खिमानन्द बिजल्वाण आदि बैठे थे।

मनरेगा के साथ  चौदहवें और पंद्रहवें वित्त  कार्यों के भुगतान  और फाईलों के निस्तारण मे हो रही अनावश्यक देरी पर प्रधान और क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने  कर्मचारी- अधिकारियों  पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कनिष्ठ  प्रमुख  उर्मिला रांगड  के नेतृत्व मे विकासखंड कार्यालय परिसर मे मांगों के समर्थन मे अनिशिचकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू किया जाएगा |

खंड विकास अधिकारी चिन्यालीसौड़ दृष्टि आनंद ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकाल लिया जाएगा और बुधवार को तालबंदी कि नौबत नहीं आने दी जाएगी | दो दिन तक सुनवाई न होने के सवाल पर उन्होने बताया कि बड़ी तादाद मे मनरेगा जेई के ट्रान्सफर के कारण कार्य को समझने मे देरी हुई है जिसका समाधान निकाल लिया जाएगा  

error: Content is protected !!