उत्तरकाशी : नदी के बीचों बीच जेसीबी से खोदने की शासन से मिली है अनुमति – ग्रामीणो की शिकायत पर बोली एसडीएम

Share Now

उत्तरकाशी- चिनयालीसौड़  के देवि सौड़ पुल को एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है । सामाजिक कार्यकर्ता जीत सिंह भड़कोटी ने एक विडियो भेज कर शिकायत की है कि नदी के बीच जाकर बड़ी मशीन से खुदाई की  जा रही है,  जिससे देवी सौड़ पुल को खतरा हो गया है । इतना ही नहीं खनन से भरे भारी ट्रक पुल कि भार क्षमता से अधिक लोड के साथ पुल से गुजर रहे है ।

हमने एसडीएम डूँड़ा मीनाक्षी पटवाल से जानना चाहा तो उन्होने कहा कि शासन से उन्हे नदी के बीचों बीच मशीन से खुदाई कि अनुमति मिली हुई है । बताते चले कि नदी मे रिवर ट्रेनिंग कर उसके बहाव क्षेत्र को नियन्त्र्त करने के लिए अनुमति दी जा सकती है किन्तु नदी से 100 मीटर अथवा इतनी दूरी पर कि पुल को कोई खतरा न हो ऐसी व्यवस्था कि जाती है । फिलहाल पुल पर क्षमता से अधिक लोड के वाहन को रोकने के लिए उन्होने संबन्धित थाने को निर्देश देने कि बात कही है ।

पूरी खबर देखने के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करे ।

error: Content is protected !!