उत्तरकाशी: सड़क हादसे मव एक की घटनास्थल पर मौत, 5 अन्य घायल,

Share Now

उत्तरकाशी के बडकोट तहसील कंडारी के पास एक यूटिलिटी वाहन uk07 सीए 5564 मोड पर अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना 13 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे की है |

वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जबकि 5 व्यक्ति घायल हुए हैं घायलों को 108 एंबुलेंस आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया है । घायलों में एक पुरुष एक महिला और एक बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि दो घायल व्यक्तियों का उपचार सीएचसी डामटा में चल रहा है, मृतक व्यक्ति की पंचनामा की कार्यवाही कर की जा रही है, मृतकों में श्री विजय दास पुत्र सूरत दास उम्र 21 वर्ष निवासी गांव गोदिन, जबकि घायलों में श्री सूरत दास पुत्र भट्टू दास उम्र 42 वर्ष निवासी गोदिन, (वाहन चालक )। रोहित पुत्र नरेंद्र उम्र 32 वर्ष निवासी शामली सहारनपुर, श्रीमती नीतू पत्नी से रोहित उम्र 24 वर्ष निवासी शामली सहारनपुर, कुमारी कनिष्का पुत्री श्री रोहित उम्र 1 वर्ष निवासी शामली सहारनपुर, अवंतिका पुत्री विनोद कुमार उम्र 7 वर्ष निवासी गोदिन।

error: Content is protected !!