उत्तरकाशी – रूट डायवर्ट – ओपन टनल के लिए कुछ दिन और घूम कर जाइए – किसके आदेश है मालूम नहीं

Share Now

थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये – जो मर्जी – जो मर्जी आदेश करवा लीजिये

उत्तरकाशी – एक बार फिर उत्तरकाशी के लोगो को मेनरा बाय पास घूम कर बाहर निकलना होगा | बड़ेथी के पास ओपन टनल मे निर्माण कार्य के चलते आइस निर्णय लिया गया है | इससे पूर्व बरसात के सी स्थान पर भूस्खलन के बाद निर्माण कार्य की औचित्य और गुणवत्ता पर सवाल उठे थे उस दौरान भी बिना ज्ञानसु के पास बिना किसी सूचना पट के मार्ग डायवर्ट कर दिया गया था | इस तरफ लोगो को एक सप्ताह तक 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर जाना होगा जबकि इस समाया को जरूरत पड़ने पर और अधिक बढ़ाया जा सकता है |

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ेथी के पास 15 सितम्बर से 22 सितम्बर तक यातायात आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। सभी वाहन मनेरा बाईपास से आ व जा सकेंगे।

      जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि 15 से 22 सितम्बर तक बड़ेथी के पास निर्माणाधीन ओपन टनल का कार्य किया जाना है। जिसके चलते यातायात आवगमन पूर्णतया बंद किया गया है। सभी वाहन मनेरा बाईपास से आ व जा सकेंगे। उक्त अवधि के दौरान बरसात आदि होने पर तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने अनुरोध पर ऐसा किया गया है हालांकि किस अधिकारी के स्तर से ये आदेश निकला है उन्होने नहीं बताया

error: Content is protected !!