उत्तरकाशी – गंगोत्री में निर्माण कार्य से एक तरफ सुरक्षा तो दूसरी तरफ खतरा – पुरोहितों ने डीएम को लिखा पत्र

Share Now

उत्तराखंड के चार धाम सहित गंगा और सहायक नदियों में बाढ़ सुरक्ष को लेकर उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में गंगा नदी में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर धाम के कुछ तीर्थ पुरोहितो ने सवाल खड़े किये है | पुरोहितो ने बताया कि नदी में दोनों तरफ ही सुरक्ष कार्य किया जाना चाहिए था अन्यथा गंगा के पार दूसरी तरफ आबादी वाले हिस्से को खतरा पैदा हो जायेगा|  


जिलाधिकारी उत्तरकाशी को लेखे अपने दो सूत्रीय ज्ञापन में पंडा समाज ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा मौनी बाबा आश्रम के आसपास खुदाई करके नदी के प्रवाह को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया है | उन्होंने कहा कि गंगा पूर्व में जिस तरह बह रही थी उससे गंगा के उसपार वाले भवनों को कभी कोई खतरा नहीं हुआ था लिहाजा निर्माण कार्य कि फिर से समिक्ष करने कि जरुरत बताते हुए कार्यवाही करने की  मांग कि है |ज्ञापन में रविन्द्र सेमवाल, शैलेश सेमवाल सत्येन्द्र सेमवाल विपिन सेमवाल आशीष सेमवाल में हस्ताक्षर है  

error: Content is protected !!