उत्तरकाशी – कूड़ा फैलाने पर मिलेगा ऐसा दंड -डीएम ने दी कड़ी हिदायत

Share Now

चार धाम यात्रा से पहले उत्तरकाशी जिला प्रशासन सभी यात्रा मार्गों पर साफ सफाई एवं कूड़ा निस्तारण के लिए जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में पहल करता हुआ दिखाई दे रहा है
इससे पहले यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर फजीहत झेलने के बाद अब जिला प्रशासन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूड़ा निस्तारण एवं साफ सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से सड़क पर निकला है
डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रोहिल्ला ने बुधवार 12 अप्रैल को स्वच्छता अभियान संचालित कर होटल व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कूड़ा संग्रह बैग वितरित किए एवं स्थानीय लोगों से बाजार में साफ-सफाई रखने की अपील की

उन्होंने जिला पंचायत स्वजल परियोजना पंचायती राज विभाग के साथ-साथ व्यापार मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से डुंडा बाजार में स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की
उन्होंने कहा सुखा कूड़ा इन बैग्स में जमा कर नियमित अंतराल पर सफाई कर्मचारियों को निस्तारण के लिए दिया जाना है
उन्होंने जिला पंचायत को भी समय-समय पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाली बनाने के लिए कहा साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति सड़क या नाली पर कूद न फेंक सकें
डीएम ने मौके पर मौजूद सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया इसमें बिजली एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए
और ग्राम पंचायतों से अपील की है कि वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि का 30% हिस्सा अनिवार्य रूप से साफ सफाई एवं कूड़ा निस्तारण जैसे स्वच्छता संबंधी उपयोग में लाया जाए
उन्होंने कहा की कूड़ा फैलाने वालों पर अब दंडतंक कार्यवाही की जाएगी और इस तरह का अभियान अब दूसरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा
इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने जिला पंचायत से नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम उत्तरकाशी को बताया कि जिला पंचायत द्वारा समय-समय पर व्यापारियों से टैक्स वसूला जाता है जबकि इसके एवज में कोई भी सुविधा साफ सफाई की नहीं दी जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!