उत्तरकाशी – भूकंप के झटको से दहसत – घरो से बाहर निकले लोग

Share Now

उत्तरकाशी  में शनिवार देर रात पांच बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रात 12 – 45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा

आपदा कंट्रोल  की स्थानीय इकाई के अनुसार भूकंप की तीव्रता  स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड नहीं की  जा सकी

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सभी तहसीलों से दूरभाष पर लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड नहीं किए जा सके। भूकंप के केंद्र की जानकारी के लिए आइएमडी से संपर्क किया गया  है।

उत्तरकाशी में लोग दहशत में

उधर, भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोग के अनुसार रात 12:40  बजे से 1:15 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12:39, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया।

भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आता है उत्तरकाशी जनपद

शहर में विभिन्न स्थानों पर लोग बच्चों के साथ बैठे दिखाई दिए। उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!