उत्तरकाशी – बर्फ की चोटियो से बार्डर पर हिमवीरों की निगाहे _ डीआईजी अपर्णा कुमार ने किया रवाना

Share Now
विश्व भर मे कोरोना महामारी के बाद चीन सीमा पर तनाव पूर्ण माहोल के बीच मे सीमा पर चौकसी के अपने रूटीन कार्य  के अतिरिक्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पर्वतारोही बर्फ  से ढकी चोटियो मे पर्वतारोहण के साथ रेकी अभियान पर निकल रहे है | दल मे संचार, मेडिकल, कुक  सहित कुल 53 जवान  सामिल है | परवतारोहण  के लिए विश्व विख्यात डीआईजी आईपीएस अपर्णा कुमार ने दल को फ्लाग ऑफ किया 
Girish Gairola 
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          
35 वी वाहिनी आईटीबीपी  माहीडांडा उत्तरकाशी मे 53 जवानो के दल  को गंगोत्री 2 पीक पर आरोहण के लिए डीआईजी मुख्यालय देहारादून अपर्णा कुमार ने बुधवार को फ्लाग ऑफ दिया |   क्षेत्रीय मुख्यालय देहारादून के अधीन वाहिनियों मे से 53 पर्वता रोहियों के इस दल  साथ 11 महिला कार्मिक भी है | पूरे विश्व मे फैली कोरोना वायरस  की चुनोती के चलते फैले  निराशावादी माहोल  मे इस बार का यह  पर्वतारोहण  और भी अधिक चुनोतीपूर्ण  हो जाता है | आईटीबीओपी ने अभी तक 210 से  अधिक चोटियो पर सफलता पूर्वक आरोहण किया है जो बल के लिए अपने आप  मे एक गर्व का विषय है | जिसमे हिमालय पर्वत,  माउंट एवरेस्ट और धौलगिरी पर्वत की चोटिया  भी सामिल है | फ्लैग ऑफ करने वाली डीआईजी आईपीएस अपर्णा कुमार अंतर रास्ट्रिय  ख्याति प्राप्त महिला है जिनके नाम सातों महाद्वीपो की सर्वोच्च  चोटियो  को फतह करने का कीर्तिमान है एवं भारत सरकार द्वारा उनकी उपलब्धियों के लिए वर्ष 2019 मे उन्हे तेन सिंह नोर्गे  रास्ट्रिय पुरुस्कार  से सम्मानित किया जा चुका है  |
अभियान  दल का नेतृत्व दीपेन्द्र सिंह मान उप सेनानी द्वार कियाजा रहा है | 
कार्यक्रम मे 35 वी बटालियन के सेनानी अशोक सिंह बिष्ट ,द सहिके प्राचार्य अमित बिष्ट के साथ  अन्य  अधिकारी और जवान सामिल थे 
error: Content is protected !!