उत्तरकाशी : हर्षिल को जोड़ने वाले पुल के पाये मे दरार – सेना कैंप सहित आधा दर्जन गाव की होती है आवाजही

Share Now

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी

लगातार हो रही वर्षा के बाद गंगा नदी भी उफान पर आ गयी है | उत्तरकाशी जिले मे गंगोत्री धाम से 25 किमी पहले हर्षिल मे वर्ड बैंक के सहयोग से बन रहे नए पुल की  नीव मे खोदे गए गड्डे  के कारण पुराने पुल के पाये मे दरार आ गयी है | मौके पर ठेकेदार ने आनन फानन मे मसाले  से दरार को भरने का प्रयास किया किन्तु गाव वालों ने इसे देख लिया | फिलहाल आवाजही पुराने पुल से ही हो रही है | ऐसे मे पुल को कोई खतरा हुआ तो भारतीय सेना के बेस कैंप सहित आधा दर्जन गावों का संपर्क कट जाएगा

हर्षिल -उत्तरकाशी जिले का खूबसूरत पर्यटक स्थल ही नहीं है बल्कि भारतीय सेना का बेस कैंप भी है | यहा जाड़ भोटिया समुदाय के लोग निवास करते है | ग्रामीणो ने बतया कि  हर्षिल मे  गंगा नदी पर बने पुराने पुल के पास  में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से बन रहे नए पुल के नीव के लिये बनाये गड्ढे से गंगा नदी के कटाव के कारण हर्षिल मे  पुराने पुल की नींव में दरार आ गई है,  जिससे पुल के टूटने का खतरा बन गया है,  साथ ही दो होटल व PNB बैंक को भी खतरा उत्पन्न हो गया है, इसके अलावा  मुखवा, बागोरी,  हर्षिल व आर्मी कैम्प का भी संपर्क कटने के खतरा बन गया है और गंगा पार के  अन्य 5 गांवो को भी संपर्क सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है

error: Content is protected !!