उत्तरकाशी : यमुना नदी मे अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

Share Now

उत्तरकाशी – नौगांव बर्नी गाड़ के पास यमुना नदी में एक संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप मच गया है । शव  एक महिला का बताया जा रहा  है । नदी में महिला का शव देखने के बाद लोगों में संशय बना हुआ है, संबन्धित थाने मे गुमसुदगी चेक की जा रही है ।  ग्रामीणों ने नदी में महिला का शव होने की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी है । पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज मोहन सिंह रावत ने बताया कि बर्नी गाड़ जाने के पास यमुना नदी में एक महिला का शव  दिखा है। नदी में सब दिखने की सूचना पुलिस को दी गई है।  हालांकि शव  किस महिला का है इस पर संशय बना हुआ है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!