उत्तरकाशी : बिना सत्यापन के थे चोर मजदूर – अब भुगतेगा मकान मालिक भी

Share Now

पुलिस के सामने हाथ जोड़े इन शातिरों कि कहानी किसी हिन्दी फिल्म से कम नहीं ।

क्या आप अपने घर में पेंटिंग या कोई निर्माण कार्य करवा रहे हैं तो सावधान यह खबर आपके लिए है। बाहरी जिलो से आए मजदूरो को घर किराए पर देने अथवा घर  के अंदर काम कराने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर देख ले,  अन्यथा अप किसी बड़ी परेसानी मे पड़ सकते है ।

कहते है एक मछली ने पूरे तालाब को गंदा कर देती है इस खबर के बाद  ये कहावत चरितार्थ हो गई है।

 ये गंदी मछली उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में ऐसा काम कर गई कि उसके साथ के लोग भी अब डर के मारे शहर छोड़ कर निकल गए हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि इन शातिरों  के कारनामों से खौफ खाकर उनके अपने ही साथी ही शहर छोड़कर चले जाने को मजबूर हो गए?

मामला उत्तरकाशी का है जहां दिहाड़ी मजदूरी करने वाले बिहार के मजदूरों ने दिन दहाड़े एक चोरी को अंजाम दिया जैसे ही उनके साथियों को इस घटना का की जानकारी हुई तो पुलिस की  पूछताछ के डर से वे बिना किसी कसूर के शहर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए।

दरअसल टिहरी जिले के कंडी सौड़ निवासी महिपाल सिंह भंडारी अपने किसी काम से उत्तरकाशी आए थे और उन्होंने उन्होंने अपनी गाड़ी रामलीला मैदान पार्किंग में खड़ी की । उनकी गाड़ी में मौजूद हैंडबैग में सोने की नथ,  मांग टीका  , हार, झालर तथा कुछ पैसे थे जिस पर घात लगाए शातिर बदमाशों ने हाथ साफ कर लिया।

जैसे ही मामला उत्तरकाशी पुलिस कप्तान अपर्णा यदुवंशी की जानकारी में आया उन्होंने तत्काल एसओजी और कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को मामले की खुलासे के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे से पहले ही डूँड़ा  के पास तीन  अभियुक्तों और एक नाबालिग किशोर को चोरी के 100% माल के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

चोरों ने बताया कि उन्होंने उनके एक साथी साथी को गाड़ी में रखे गए जेवरात की भनक लग गई थी जिस पर उनका मन ललचा गया और उन्हें पास में पड़े पेचकस से पहले तो गाड़ी का शीशा तोड़ा और उसके बाद बैग से समास चुरा कर भाग गए । इस तरह की घटना के बाद अक्सर चोर सुबह तड़के अपने घर के लिए जाते हैं इसी बात को ध्यान मे रखते हुए उत्तरकाशी पुलिस डूँड़ा चौकी पर सुबह तड़के जाने वाले यात्रियों की चेकिंग करती है

डूँड़ा चौकी मे पुलिस ने इनको रोका और ज्वेलरी भी देखें लेकिन उस वक्त यह शातिर पुलिस को अपने घर वालों से बात करा कर अपनी ज्वेलरी बताकर चकमा देने में सफल हो गए। पुलिस ने उस वक्त तो उन्हे जाने दिया लेकिन उन सभी के  फोटोग्राफ्स ले लिए जिसके आधार पर आरोपियों के दूसरे भाई जो उत्तरकाशी मे अन्य स्थान पर काम कर रहा था ,  की पहचान कर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि  आईपीसी की धारा 379 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अपराधियों को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है चारों आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। मकान मालिक ने बिना पुलिस सत्यापन के मजदूरो को अपन्ने घर किराए पर रखा लिहाजा उस पर भी 10 हजार रुपए का चालान किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!