उत्तरकाशी : बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी मे ट्रैफिक प्लान

Share Now

06 जनवरी 2022 को श्री राजनाथ सिंह, मा0 रक्षा मंत्री, भारत सरकार के उत्तरकाशी भम्रण कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्लानः

1) वीआईपी रैली/कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले धरासू से आने वाले वाहन बडेथी बाईपास-मनेरा-बैराज तिराहा से होकर एनआईएम तिराहा-विकास भवन तिराहा-चौहान बैण्ड से इन्द्रावती पार्किंग में पार्क होगें तथा इसी रूट से वाहन वापस जायेगें ।

2) वीआईपी रैली/कार्यक्रम में सम्मलित होने वाला भटवाड़ी की तरफ से आने वाला यातायात तेखला वाईपास से डायवर्ट होते हुये माण्डो तिराहा-तिलोथ तिराहा-चौहान बैण्ड से इन्द्रावती पार्किंग में पार्क होगा और इसी रूट से वाहन वापस जायेगा (यह व्यवस्था मानपुर से आने वाले ट्रैफिक पर भी लागू होगी)।

3) वीआईपी रैली/कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले साल्ड ऊपरी कोट से आने वाले वाहन दरबार बैंड के नीचे और पुलिस लाईन वाली रोड पर पार्क होंगे तथा यहीं से वापस जायेगें ।

4) वी0आई0पी0 वाहन बैराज के बगल में कन्सेण पार्किंग में पार्क होगें ।

5) मातली धरासू की तरफ से आने वाली रूटीन बसें व अन्य वाहन बडेथी बाईपास से बडेथी सुरंग होकर उत्तरकाशी आयेगी तथा उत्तरकाशी से धरासू जाने वाले रुटीन वाहनों के लियें रूट ज्ञानसू, बडेथी सुरंग, बडेथी बाईपास से मातली रहेगा ।

6) वीआईपी भ्रमण के समय ट्रैफिक मुवमेंन्ट जीरो रखा गया है ।

7) भटवाडी की तरफ से आने वाला रुटीन ट्रैफिक भद्री तिराहा तक आवागमन कर सकता है।

नोट : – यह रूट / डायवर्जन प्लान दिनांक 06.01.2022 को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!