उत्तरकाशी – अभी मानसून के मेघ जमकर बरसे भी नहीं कि इसका पूर्व आभास देखने को मिलने लगा है । उत्तरकाशी केदारनाथ बाय पास पर सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ जिसे तत्काल हटा कर मार्ग खोल दिया गया है ।

उत्तरकाशी-घनसाली- तिलवाड़ा-लम्बगांव राज्य मार्ग स्थान चौरंगीखाल के पास प्रातः 06:30 बजे पेड गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ था जिसे pwd, उत्तरकाशी द्वारा प्रातः 07:15 बजे उक्त स्थान पर मार्ग यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया हैं।
