पौड़ी _ मकान की दीवार गिरी महिला गंभीर घायल

Share Now

पौड़ी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से विकासखंड पौड़ी के धनाऊ मल्ला में एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी। मकान के अंदर मकान स्वामी हर्ष लाल उसकी पत्नी भरोसी देवी व उनका पुत्र सूरज लाल सो रहा था। दीवार ढहने के चलते भरोसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसको आनन फानन में ग्राम प्रधान कमल रावत, व अन्य ग्रामीणों द्वारा 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। यहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं महिला के पति व बेटा दोनों सुरक्षित हैं। लेकिन महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों का कहना है कि उक्त महिला के ईलाज के लिये न्यूरो सर्जन की आवश्यकता है। जो कि पौड़ी अस्पताल में मौजूद नहीं है, लिहाजा महिला को हायर सेंटर रेफर करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!