उत्तरकाशी : बड़ी मात्र मे अवैध चरस के स्था दो गिरफ्तार

Share Now

नशा तस्करों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई

 “नशा मुक्त उत्तरकाशी” अभियान के क्रम मे बड़कोट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है |  अशोक कुमार, थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखविर स्की सूचना पर मंगल वार  को प्रातः करीब पौने पांच बजे चैकिंग के दौरान स्थान लीसा डिप्पों नौगांव, पुरोला रोड़ से दो युवकों कमलेश रावत व ओमप्रकाश को क्रमशः 800 ग्राम व 601.05 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

1.4 किग्रा अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारः

       बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्तों  के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जानकारी मिली है कि ये लोग अपने आस-पास के गांव से चरस एकत्रित कर अच्छे मुनाफे के लिये देहरादून में जाकर बेचते हैं। अभियुक्क्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले मे अग्रिम कार्रवाई जारी है।

नाम पता अभियुक्त- 01- कमलेश रावत पुत्र दर्शन रावत निवासी लिवाडी तह0 मोरी, उत्तरकाशी उम्र- 21 वर्ष

02- ओमप्रकाश पुत्र निकराम निवासी खन्ना, तहसील मोरी, उत्तरकाशी उम्र- 18 वर्ष।

बरामद माल- 01 किलो 601.05 ग्राम अवैध चरस ( कीमल करीब 1,50000 रु)

गिरफ्तारी/बरामद करने वाली पुलिस टीम-

1-उ0नि0 श्री अशोक कुमार- थानाध्यक्ष पुरोला/प्रभारी एसओजी यमुनावैली 2-कानि0 रंजीत नौटियाल- थाना पुरोला

3-कानि0 विजेन्द्र सिंह- थाना पुरोला

4- एस0ओ0जी0।

error: Content is protected !!