उत्तरकाशी – हर्षिल घाटी मे पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा

Share Now

सीमा पर स्थित गांव खासकर uttarakhand ki सीमा पार से लगे हुए गांव में बुनियादी सुविधाएं जुटाने और ग्रामीणों का सेना के जवानों से बेहतर तालमेल को लेकर भारत सरकार की is vakt कई योजनाएं संचालित हैं जिसमें चीन सीमा से लगे गांवों को वाइब्रेंट प्लेस घोषितकरना सामिल है और इसी कड़ी मे वहां कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्रियों को दौरा लगातार सीमा पर स्थित गांव में हो रहा है और इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे हैं

केंद्रीय नागरिक उड्डयन, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया दो दिवसीय भ्रमण के लिए गंगोत्री हर्षिल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को धराली गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही हर्षिल घाटी के 8 गांव के ग्रामीणों को समस्या को सुनेंगे।
धराली गांव सहित हर्षिल घाटी के 8 गांव वाइब्रेट विलेज में शामिल हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वाइब्रेट विलेज में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के की योजना है। इसके लिए इस बार केंद्रीय बजट में प्रावधान भी किया गया है।

पिछले सप्ताह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विरेंद्र कुमार भी हर्षिल आए थे। हर्षिल में रात्रि विश्राम करने के बाद उन्होंने घाटी के आठ गांवों का भ्रमण किया। इसी कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया हर्षिल पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री धराली गांव में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम एवं गांव में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं की ग्रामीणों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही सरकार से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की अपेक्षाओं के बारे में जानने के लिए बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!