उत्तरकाशी : झील मे कूद गया अज्ञात व्यक्ति – नौकायन का लुफ्त ले रहे पर्यटको मे हड़कंप

Share Now

उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर आ रही है जहां जोशीयाड़ा  मोटर पुल से एक अज्ञात व्यक्ति ने झील में छलांग लगा दी । इस दौरान झील में पर्यटक नौकायन का आनंद ले रहे थे,  किसी व्यक्ति के कूदने की समाचार के साथ ही पर्यटको  में हड़कंप मच गया और झील के चारों तरफ सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम से क्यूआरटी ,  एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोज बचाव का काम शुरू किया । झील में अत्यधिक गाद  होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि व्यक्ति नीचे दब गया होगा अथवा झील के प्रवाह के साथ आगे बह गया होगा।  झील के पानी में उथल-पुथल मचाने के लिए राफ्ट को तेजी से बढ़ाया गया लेकिन फिलहाल खबर लिखने तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे से कूदने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है

error: Content is protected !!