उत्तरकाशी
ये कैसा जल संरक्षण ?
उत्तरकाशी के तिलोथ पॉवर हाउस में पानी की पाइप लाइन में लम्बे समय से लीकेज के चलते न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि बिजली की हाई पॉवर ट्रांसमिशन लाइन के टावर के नीचे पानीके इस लीकेज से उठ रहे फब्बारे से कई करंट सहित अन्य खतरों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है |

पुरे देश में मोदी सरकार ग्रामीण इलाको में एक रु में तो शहरी इलाको में 100 रु में पानी का कनेक्सन दे रही है इसका मकसद आम लोगो को बिना ऑफिस के चक्कर कटाए न्यूनतम दरो पर पीने का पानी उपलब्ध करना है | इसके साथ ही वर्षा के जल के साथ ही घरो में पानी कि बर्बादी रोकने के भी हर तरह के इंतजाम सरकार कर रही है| सामदायिक स्तर पर मनरेगा जैसे योजनाओ से भी जल संरक्षण के प्रयास किये जा रहे है, वही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे तिलोथ 90 मेगावाट जल विधुत पॉवर हाउस के पास HT खम्बे की जड़ में पानी की पाइप लाइन कई महीने से लीकेज है | प्रतिदिन इससे उठने वाले पानी के बड़े फब्बारे को दूर से ही देखा जा सकता है | सम्बंधित विभाग इसे मरम्मत करने की बजाय इसके ऊपर पत्थर से ढक देते है जिससे पानी का फब्बारा तो नहीं दिखाई देता पर पानी की बरबादी लगातार बनी हुई है | HT खम्बे के नीचे लगातार पानी के रिसाव से पोल के साथ सुरक्ष दिवार को भी खतरा हो सकता है |

इस सम्बन्ध में जल विधुत निगम पॉवर हाउस के अधिसशी अभियंता सुरेन्द्र नेगी ने बताया कि विभाग के समबन्धित अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया है ताकि उक्त लीकेज को मरम्मत कराया जा सके |
वही डीएम उत्तरकाशी ने भी जल कि बर्बादी सहित इसे पॉवर हाउस इलाके में गंभीर लापारवाही मानते हुए अपने स्तर से देखने की बात कही है |
