वेहल्म बॉयज स्कूल, देहरादून और आन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोविड होम आइसोलेशन किट आज उत्तरकाशी पहुचाई गई ।
कल राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा राहत सामग्री के ट्रक को हरी झंडी देकर देहरादून से रवाना किया गया ।
उत्तरकाशी,: राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कल राजभवन से कोविड-19 से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों की सहायता हेतु दवाईयों, हाइजिन किट, ग्लब्ज, थर्मामीटर, सर्जिकल मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर, सैनेटरी नैपकिन तथा पीपीई किट से भरे वाहन को जनपद पौड़ी, टिहरी एवं उत्तरकाशी के लिये रवाना किया। आज यह वाहन उत्तरकाशी पहुंचा और उत्तरकाशी प्रशासन को यह सारी सामग्री सौंप दी गई ।
वेहल्म बॉयज स्कूल, देहरादून की प्रधानाचार्य सुश्री संगीता केन ने बताया कि वेहल्म बॉयज स्कूल के 12वीं के छात्र आदित्या गुप्ता, विराज लोहिया, रुद्राक्ष मेहता और श्रीजीत बनर्जी
ने प्रॉजेक्ट संवेदना के अन्तर्गत अपने स्कूल के छात्रों, अभिभावकों को इस अभियान से जुड़ने और मदद करने के लिऐ प्रेरित किया । मुझे खुशी है कि वेहल्म बॉयज के छात्र तथा आन चेरेटिबल ट्रस्ट, काशीपुर के सहयोग से पहाड़ी जिले उत्तरकाशी , पौड़ी और टेहरी में दवाईयों, हाइजिन किट, ग्लब्ज, थर्मामीटर, सर्जिकल मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर, सैनेटरी नैपकिन, पीपीई किट तथा राशन किट से भरे वाहन को पहुंचाया जा रहा है ।
सुश्री नमिता गुप्ता, प्रेजिडेंट, आन चेरेटिबल ट्रस्ट, काशीपुर ने बताया कि प्रॉजेक्ट संवेदना के लिऐ
वेहल्म बॉयज और आन चेरेटिबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से उत्तरकाशी के लिऐ 100 होम आइसोलेशन दवाईयां के किट, 250 हाइजिन किट, हैण्ड ग्लब्ज, 100 थर्मामीटर, 3000 सर्जिकल मास्क, 100 सेनेटाइजर, 50 ऑक्सीमीटर, सैनेटरी नैपकिन, 50 पीपीई किट इकट्ठी की गई ताकि दूर दराज के गांवों में रहने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद हो सके । इन सभी सामग्रियों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा शीघ्र ही जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया जाएगा।
