उत्तरकाशी : यमनोत्री से कौन होगा विधायक ? पूर्व सीएम के सामने जन संवाद

Share Now

अपने उत्तरकाशी दौरे से वापस लौट रहे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष जनसंवाद कार्यक्रम के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल ने यमनोतरी विधान सभा से वर्ष 2022 के लिए अपने दावेदारी थोक दी है |

बीजेपी जहा देश भर मे विधान सभा चुनाव के लिए जन आशीर्वाद यात्रा कर रही है, वही उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधान सभा से विधान सभा चुनाव 2022 मे बीजेपी से दावेदारी कर रहे पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल ने चिन्यालीसौड़ मे जनसंवाद कार्यक्रम कर बीजेपी कार्यकर्ताओ से अपनी दावेदारी को राय सुमारी की | संवाद के दौरान ज़्यादातर कार्यकर्ताओ ने यमुनोत्री विधानसभा मे गंगा घाटी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस बार बीजेपी का टिकट गंगा घाटी से दिये जाने की मांग की | मतदाताओ के लिहाज से दो घाटियो मे बंटी यमनोत्री  विधानसभा मे 65% मतदाता गंगा घाटी मे जबकि 35% मतदाता यमुना घाटी मे निवास करते  है | पार्टी मे बाहर से पैरासूट प्रत्यासी उतार कर उसे कमल थमाने की सुगबुगाहट का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओ  ने चेतावनी दी कि जमीन से जुड़े झण्डा बरदारो की  नहीं सुनी गयी तो कार्यकर्ता भी एन वक्त पर सिर्फ अपने मन की आवाज को ही सुनेगा  |

पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल ने कार्यकर्ताओ  के साथ नगर मे झलूश निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया | इस दौरान अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी भ्रमण पर आए पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को वापसी मे इस जन संवाद कार्यक्रम मे भाग लेना था |

देखना है कि राजनीति मे सुचिता और सुचरिता की बात करने वाली अनुशासित पार्टी चुनाव के दौरान टिकट बँटवारे के दौरान इस पर कितना कायम रह पाती है |

error: Content is protected !!