उत्तरकाशी : महिला जवानों को पुरुषो के साथ एक ही कमरे में? – 5 कमरों में 40 जवान आइसोलेट

Share Now

उत्तरकाशी |

covid संक्रमण के प्रति जागरूकता दिखाने वाले उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील प्रशासन ने कुंभ ड्यूटी से वापस लौटे PRD 40 जवानों को 5 कमरों में ठूंस दिया | हैरानी की बात ये रही कि इनमे से दो महिला जवानों को भी पुरुषो के साथ कमरा शेयर कराया जा रहा है |

देश के जाने माने धार्मिक आयोजन कुंभ मेले में हरिद्वार में अपनी सेवा देने के बाद वापस लौटे उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के PRD जवानों में से 3 लोगो को डामटा बॉर्डर पर जाँच के बाद कोरोना पोजिटिव पाए गए , जिन्हें पुरोला में आइसोलेट किया गया है जबकि अन्य 40 PRD जवानों को तहसील प्रशासन ने मोरी इंटर कॉलेज के 5 कमरों में भेड़ बकरी की तरह ठूंस दिया है | हैरानी कि बात ये है कि इन 40 जवानों में से दो महिलाये भी है जिन्हें पुरुषो के साथ ही कमरा शेयर करना पड़ रहा है | शिकायत करने पर अधिकारियो ने दलील दी कि आप लोग फ़ोर्स से जुड़े हुए लोग हो इसलिए मैनेज कर लो | एक तरफ जहा सरकारी कार्यालय में भी महिला कर्मियों तक के लिए अलग से टॉयलेट बाथ रूम देने के साथ देर रात काम नहीं करने की गाइड लाइन सरकार द्वारा जारी की गयी है उनका सबका मोरी प्रशासन द्वारा मजाक बनाया जा रहा है | इतना ही नहीं इनके लिए  भोजन कि भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है इन्ही लोगो में से 4 लोगो को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी है |

सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश  लाल ने इसे तहसील प्रशासन कि गंभीर चुक मानते हुए महिला योग से इसकी शिकायत करने कि बात कही है उन्होंने कहा कि संक्रमण और जागरूकता के नाम पर इन लोगो को बिना covid गाइडलाइन के भेड़  बकरियों की  तरह 5 कमरों में 40 लोगो को ठूंस लेना कहा कि जागरूकता है? इससे बेहतर तो ये लोग अपने घरो में खुद को आइसोलेट कर सकते थे इसलिए प्रशासन यदि संक्रमण के लिए चिंतित है तो पूरी व्यवस्थाये जुटाए अन्यथा हरिद्वार कुंभ मेले की ड्यूटी निभा कर लौट रहे इन जवानों के साथ इस तरह अमानवीय व्यवहार बंद करे|

इस सन्दर्भ में सरकारी पक्ष जाने के लिए SDM पुरोला से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!