पिथोरागढ़ : टैक्सी में किराया दो गुना – सवारी भी फूल – covid गाइड लाइन का हर्जाना सिर्फ गरीबो को ?

Share Now

टैक्सी में किराया दूगना सवारी भी फूल .

नदीम परवेज़

 धारचूला

कोविड 19 की गाइडलाइन का धारचूला में टैक्सी कैब संचालक जमकर  धज्जिया उड़ा रहे है और इसका खामियाजा मजबूर भोले ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है । जनपद के धारचूला में पूरी सीट पर सवारी भर कर ले जाई जा रही है जबकि टैक्सी का किराया भी दो गुना कर दिया गया है | पिथोरागढ़ में धारचूला से जौलजीवी का किराया बढाकर तत्काल 100 रुपए का ₹ 200  कर दिया है। जबकि सरकार कि तरफ से स्पष्ट आदेश है कि टैक्सी में आधी ही सीटो पर सवारी भारी जाय और उनसे कोई भी बढ़ा हुआ किराया नहीं लिया जाय | इस सम्बन्ध में टैक्सी संचालको को रहत देने के लिए शासन स्तर पर जून तक का टैक्स माफ़ करने की बात चल रही है | वही जानत कि मजबूरियों का फायदा उठाकर न सिर्फ टैक्सी में पूरी सवारिय भारी जा रही है बल्कि किराया भी दोगुना वसूल किया जा रहा है

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केसर धामी ने भी माना कि किराया बढ़ाना  न्याय संगत नहीं है । जो वाहन स्वामी या चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे है वे इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार होंगे संगठन द्वारा उन्हें अतिरिक्त किराया नहीं लेने के लिए पहले ही कहा जा चूका है

error: Content is protected !!