उत्तरकाशी के टकनौर क्षेत्र से गुरुवार को एक व्यक्ति के द्वारा गंगा भागीरथी मे कूदकर अत्महत्या करने की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हुआ । तत्काल एसडीआरएफ़ और एनडीआरएफ़ की टीम के साथ मानेरी थाने की पुलिस टीम ने मानेरी बांध के जलाशय तक खोज अभियान चलाया पर कोई सफलता नहीं मिली । अंधेरे के कारण खोज अभियान बंद करके अगले दिन शुक्रवार को फिर से सुरू किया गया है ।

गुरुवार 26 मई को लोकेश रावत पुत्र विजेंदर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी कुमाल्टी तहसील भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी ने अपने क्षेत्र मे भागीरथ नदी में साम करीब 3:30 पर छलांग लगाई है। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र /जनपद आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा तत्काल सभी रेस्क्यू टीमो एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ एवं पुलिस को उक्त घटना क्षेत्र में सर्च अभियान हेतु भेजा गया । लापता व्यक्ति को घटनास्थल से मनेरी झील के समीप तक सर्च किया गया परंतु लापता व्यक्ति का कहीं भी पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष मनेरी द्वारा रात्रि होने के कारण 7:20 PM पर सभी रेस्क्यू टीमों को सर्च अभियान बंद करवाने हेतु कहा गया, आज पुनः समय प्रातः 9:00AM से SDRF के 07, NDRF के 17, मनेरी पुलिस के 03, तथा आपदा प्रबंधन QRT टीम सभी रेस्क्यू टीमों द्वारा उक्त घटना स्थल से मनेरी झील तक सर्च अभियान में कार्य कर रही है। परन्तु अभी तक यक्त लापता व्यक्ति का कहीं पर भी पता नहीं चल पर रह हैं। नदी में सर्च अभियान जारी हैं।
