उत्तरकाशी : जिला पंचायत की बोर्ड बैठक मे करीब 40 करोड़ का बजट पास

Share Now

उत्तरकाशी: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक संपन्न, बजट पास

उत्तरकाशी 27,मई। जिला पंचायत उत्तरकाशी की बोर्ड बैठक छुट – पुट हंगामे के साथ  संपन्न हो गई। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कुछ सदस्यों द्वारा नौकझोक की बाद में जिला पंचायत के सदस्यों चालीस करोड़ का बजट पास हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास योजना के लिए वर्ष 2022-2023 के लिए 39 करोड़ 10 लाख 25 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतूरा, मनोज मिनान, मनीष राणा, श्रीमती लक्ष्मी , पुनम थपलियाल, शशि कुमाई, मधु भटवान, आनंद राणा, पवन रावत, चंदन सिंह, रविंद्र देवी, कुसुम आदि जिला पंचायत सदस्य सहित ,जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूडी मौजूद रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य चंदन  पँवार ने आरोप लगाया  कि बिना पूर्व सूचना के बैठक सम्पन्न कराई गई है जिसका कुछ सदस्य विरोध कर रहे है । उन्होने बताया कि इसके विरोध मे जिला पंचायत सदस्य सीडीओ से मिलने उनके ऑफिस गए थे किन्तु वे बीडीसी की  बैठक के लिए चिनयाली सौड़ गए है । वही सीडीओ  गौरव कुमार ने बताया कि डीपीआरओ को जिला पंचायत के एक्ट के साथ बुलाया गया है ताकि उसके आलोक मे  बैठक और पास किए गए बजट पर निर्णय लिए जा सके । 

error: Content is protected !!