उत्तरकाशी : गंगा जल भरने गया युवक बहा – पुलिस दल ने बचाई जान

Share Now

भागीरथी नदी में बह रहे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस

उत्तरकाशी के  जड़भरत घाट  से एक स्थानीय युवक ने थाना कोतवाली उत्तरकाशी को फोन के माध्यम से सूचना दी  कि “भागीरथी नदी में एक युवक तिलोथ की तरफ से बहते हुए आ रहा है” सूचना पर तत्काल कोतवाली उत्तरकाशी से प्रभारी निरीक्षक श्री कमल कुमार लुण्ठी फोर्स  और आवश्यक उपकरण  के साथ मौके के लिए रवाना हुए । इस दौरान गोविंद,सरदार सिंह नेगी, दीपक चौहान,गणेश कुमार व होमगार्ड कृष्णा भट्ट के साथ रस्से व ट्यूब लेकर मौके पर पहुंचे तथा नदी के तेज बहाव में बहते हुए युवक को ट्यूब व रस्से की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, बहने वाला युवक राहुल पुत्र श्री ऋषि पाल उम्र करीब 30 वर्ष बाल्मीकि बस्ती, उत्तरकाशी का निवासी है , युवक द्वारा बताया गया कि वह “नदी किनारे गङ्गा जल भरने गया था, जहां उसका पांव फिसल कर वह नदी में गिर गया था, पानी का बहाव तेज होने के कारण वह संभल नहीं पाया और नदी में बहता ही चला गया।”
पुलिस ने युवक को कोतवाली उत्तरकाशी में लाकर जूस पिलाया तथा सही सलामत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक व परिजनों द्वारा पुलिस का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!