सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित

Share Now

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड की मासिक बैठक संघ कार्यालय परेड ग्राउन्ड  देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली की अध्यक्षता में व प्रदेश महासचिव चन्द्र प्रकाश के संचालन में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शीघ्र भेंट कर अभिनंदन  कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याआें को अवगत करा कर समाधान करवाया जाएगा।
संघ भवन परेड ग्राउन्ड में समाज कल्याण मंत्री खजान दास को सादर आमंत्रित कर शीघ्र ही अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रदेश संगठन की बैठक  में गोल्डन  कार्ड की अस्पतालों के द्वारा उपेक्षित करने पर पेंशनरों में गहरा आक्रोश है, संगठन की प्रबल  मांग है कि प्रदेश के सभी छोटे-बडे अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की योजना को कड़ाई से लागू कराया जाय। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से  मण्डलीय सचिवों को हर जनपद में अधिक से अधिक शाखाओं का गठन करने के लिए निर्देशित  किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया  कि प्रदेश  की समस्त शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव तथा प्रदेश के समस्त  पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक  कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आर.एस. परिहार, कुसुम लता शर्मा, मोहनसिंह रावत, सरदार रोशन सिंह, एम एस गुसांई, जबर  सिंह  पंवार, जगदीश प्रसाद रतूडी, खुशी राम कुकरेती, विन्देश्वर प्रसाद, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल,ओ.पी. जुझेलिया, वी.पी.सकलानी आदि उपास्थित रहे।

error: Content is protected !!