नंदाकिनी नदी में गिरा वाहन,चालक की मौत

Share Now

चमोली। जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। चालक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने थाना नंदानगर को सूचना दी कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहंुची रेस्क्यू टीम ने राहत बचाव अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया। चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

error: Content is protected !!