हाड़सा – वाहन सड़क पर पलटा,चार घायल

Share Now

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से बनलेख जा रहा एक वाहन चिड़ग गधेरे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में चालक समेत छह लोग सवार थे। सभी को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। चालक के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण हादसा हो गया।
शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे बागेश्वर से सवारी लेकर जीप चालक बनलेख की ओर रवाना हुआ था। चिंड़ग के पास वाहन अनियंत्रित होकर डगमगाने लगी और एकाएक वाहन सड़क पर रपट गया। वाहन पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकाला। अन्य वाहनों से चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक और एक अन्य को कम चोट होने के कारण चैंरा में उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
जिला अस्प्ताल में आए घायलों में 45 वर्ष की सरस्वती धपोला, 17 वर्ष की दिव्या धपोला, 24 वर्ष की प्रियंका और 34 साल के अमित सिंह शामिल थे। अन्य यात्री अपने गांव जा रहे थे, जबकि अमित हल्द्वानी निवासी है। वह एक मशीन को ठीक करने के लिए रीमा जा रहे थे। इधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चालक के अनुसार हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!