पिछले चार साल से फरार लाखों की धोखा धड़ी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share Now

कोतवाली पटेलनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पिछले 4 साल से फरार चल रहे  पाँच लाख 18 हजार की धोखाधडी करने वाला  10 हजार रुपये का शातिर ईनामी अपराधी को पटेलनगर पुलिस ने  गिरफ्तार ।कर लिया है ।

प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री रविन्द्र सिह यादव द्वारा फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग 02 पुलिस टीमें गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए वाँछित / फरार ईनामी अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई जिसमे पुलिस टीम अलग-अलग स्थानो मे रवाना की गई । इसी क्रम मे मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त संजय शर्मा पुत्र स्व0 राजेन्द्र शर्मा निवासी C/0 आशीष रमोला नियर पानी की टंकी सोंधोवाली मयूर विहार रायपुर देहरादून उम्र 52 वर्ष, 10,000/- रु0 के ईनामी अपराधी को एकता विहार लेन नं0-01 को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । जो कि विगत 04 वर्षो से पाँच लाख 18 हजार की धोखाधडी करने आदि के अपराधों मे फरार चल रहा था। इसके विरुद्व थाना पटेलनगर पर धोखाधडी, आपराधिक षडयन्त्र रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे संगीन अपराधो के विभिन्न मामले दर्ज है । इसके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस टीम द्वारा दबिशें दी जा रही थी जिसके क्रम मे उक्त अभियुक्त को थाना पुलिस टीम एवं SOG देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है ।

 

error: Content is protected !!