विद्या भारती उत्तराखंड – चिन्यालीसौड़ में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक विचार गोष्ठी

Share Now

विद्या भारती उत्तराखंड के तत्वाधान में आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्र के शिक्षाविदों ने शिक्षा नीति पर अपने विचार रखें तथा उनके क्रियान्वयन के तरीकों के सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में श्री गौरव पपनेह कृषि वैज्ञानिक, डॉ० अशोक कुमार अग्रवाल प्रो० वनस्पति विज्ञान , श्री कृपाल सिंह चौहान खंड शिक्षा अधिकारी चि० सौड़, डॉ खुशपाल सिंह प्रो० इतिहास, श्री नेत्रमणि बडोनी प्रधानाचार्य रा० ई० का० बनचौरा, श्री भगवती जोशी प्रवक्ता रा० ई० का० बनचौरा, अजय शंकर बंगवाल, शोध छात्र आई० आई० टी० BHU, वाराणसी ने अपने विचार व्यक्त किये । शिक्षा से जुड़े महानुभावों को विद्या भारती द्वारा आयोजित की जा रही my NEP प्रतियोगिता के बारे में भी अवगत कराया और अधिक से अधिक छात्रों और सामान्य नागरिको को इस प्रतियोगिता में जोड़ने का आव्हान किया गया, ताकि सभी के बीच इस नई शिक्षा नीति की पूर्ण जानकारी पहुँच सके।

error: Content is protected !!