विकासनगर : नाबालिग को भगाकर ले गए पिता – पुत्र

Share Now

विकासनगर पुलिस द्वारा नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी पिता पुत्र के चुंगल से नाबालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली विकासनगर पर लिखित तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश एवं राजेंद्र निवासी उपरोक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं तथा जान से मारने की धमकी दी है वादी की लिखित तहरीर के आधार पर धारा 363/366 A/ 506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक प्रदीप रावत द्वारा की गई ।
अभियोग से संबंधित अपह्ता की बरामदगी एवं अभियोग में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना स्तर से टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी /पतारसी कर सर्विलांस की मदद ली गई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23 3 2022 को अभियोग में नामजद अभियुक्त मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी शाहजहांपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया एवं अपह्ता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया अभियोग में धारा 354 आईपीसी एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!