Meru Raibar Print Media Exclusive 📰
🔴 ईमानदारी और सहयोग की मिसाल – नागपुर से आए यात्रियों का छुटा पर्स वापस मिला 🔴
हेडलाइन:
चारधाम यात्रा में मानवता का संगम – छूटा पर्स, लौटी उम्मीद!
(मुख्य समाचार):
चारधाम यात्रा में जहां आस्था की राह पर कदम बढ़ते हैं, वहीं कभी-कभी संकट भी अचानक सामने आ खड़ा होता है। लेकिन जब मददगार हाथ आगे आते हैं, तो ऐसी घटनाएं एक मिसाल बन जाती हैं।
नागपुर से चारधाम यात्रा पर निकले 18 श्रद्धालुओं का दल जब यमुनोत्री के संगम चट्टी स्थित एक होटल में रुका, तो वहां से निकलते समय उनका एक पर्स वहीं छूट गया। इस पर्स में ₹18,000 नकद मौजूद थे।
कुछ दूरी पर, जब ये यात्री पालीगाड़ पहुंचे और चाय-नाश्ता करने लगे, तभी उन्हें पर्स की कमी महसूस हुई। तुरंत होटल से संपर्क किया गया, लेकिन होटल कर्मियों का कहना था, “कमरा पूरी तरह चेक कर लिया गया है, कोई सामान नहीं मिला।” होटल प्रबंधन ने जवाब दिया कि “आपने कहीं और छोड़ा होगा।”

यात्रियों ने हार नहीं मानी और हिंदू हेल्पलाइन से संपर्क किया। वहीं से उत्तरकाशी निवासी श्री सुरेश सेमवाल जी को सूचना दी गई कि नागपुर से आए यात्रियों का पर्स संगम चट्टी में छूट गया है और कृपया मदद करें।
सेमवाल जी ने तत्परता दिखाते हुए होटल से संपर्क किया। पहले तो होटल प्रबंधन टालमटोल करता रहा, लेकिन जब सेमवाल जी ने उन्हें स्पष्ट कहा कि “यदि आप नहीं मानते तो मैं पुलिस भेज देता हूँ,” तो स्थिति बदली।
कुछ ही देर बाद होटल की तरफ से स्वीकार किया गया कि हां, पर्स उन्हें मिला है और उसमें ₹18,000 नकद हैं। इसके बाद सेमवाल जी ने उन्हें आग्रह किया कि पर्स को अगले दिन सुबह उत्तरकाशी पहुंचा दिया जाए, क्योंकि यात्री अब वहां तक आ चुके थे।
होटल की ओर से पर्स भेजा गया और जब यात्री गंगोत्री दर्शन से लौटे, तो उन्हें उनका पूरा पर्स और ₹18,000 नकद सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।

🚩🙏 यह घटना न केवल एक ईमानदार प्रयास का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सहयोग, समर्पण और सही दिशा में की गई पहल से कोई भी संकट हल किया जा सकता है। 🙏🚩
✍️ Meru Raibar Print Media – आपकी आवाज़, आपकी खबर ✍️
