वरुणावत भूस्खलन से गोफियारा क्षेत्र को आबादी को कराएंगे सुरक्षित: किशोर

Share Now

-बरसात के पानी की निकासी को बनाएंगे ड्रेनिज सिस्टम
-कलक्ट्रेट क्षेत्र में मैकेनिकल कार पार्किंग की बनेगी योजना
-शहर में फुथपथ और पार्कों का करेंगे सौंदर्यीकरण

उत्तरकाशी। नगर पालिका बाडाहाट में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर भट्ट ने गुरुवार को गोफियारा क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर विकास के नए विजन पर मतदान की अपील की। कहा कि वरुणावत भूस्खलन से आबादी क्षेत्र में उत्पन्न खतरे को जल्द सरकार से सुरक्षित कराएंगे।

नगर पालिका बाडाहाट में भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने घर घर अभियान तेज कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर का विकास ट्रिपल इंजन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि बाहाड़ाहट नगर पालिका का पहले का इतिहास रहा कि यहां सरकार के विपरीत अध्यक्ष रहा है, इससे अध्यक्ष का सरकारों के साथ सामंजस्य नहीं रहने और विकास की सोच न होने से आपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केंद्र, प्रदेश में सरकार है। ऐसे में यहां भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट की जीत से नए विजन से विकास कार्य होंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने गोफियारा क्षेत्र, कलक्ट्रेट के आसपास घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया।।उन्होंने कहा कि गोफियारा क्षेत्र में आबादी के लिए खतरा बन वरुणावत भूस्खलन का सरकार से ठोस ट्रीटमेंट कराया जाएगा। इसके लिए वह पूर्व में ही अफसरों के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने गए थे। जल्द सुरक्षा योजना धरातल पर उतारी जाएगी। उन्होंने शहर में नाली, फुटपाथ, पार्क एवं नागरिकों की सुविधा को बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इधर, भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, बुद्धि सिंह , खुशहाल सिंह नेगी, दिनेश पंवार, जयवीर सिंह, चौहान, विजय संतरी, राजेंद्र गंगाड़ी, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विमला नौटियाल, स्वराज विद्वान, मीरा देवी, समेत अन्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!