मंगलौर ट्रांसपोर्ट यूनियन वाहनों का पहिया जाम – किराए में कोई बढ़ोतरी नही, टोल प्लाज़ा पर भी मनमाना टैक्स?

Share Now

ट्रांसपोर्ट यूनियन का विरोध

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब ट्रांसपोर्टर भी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर मंगलौर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने माल ढोने वाले वाहनों का पहिया जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
पैट्रोल व डीजल की कीमतों में।आई बढ़ोतरी के बाद आम आदमी की कमर पूरी तरह से टूट गई है। ओर अब लोग तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध कर रहे है। मंगलौर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने पेट्रोल और डीजल के मूल्य में हुई बढ़ोतरी के बाद टोल प्लाजा पर भी मनमानी ढंग से मालवाहक वाहनों से टैक्स वसूले जाने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। और माल ढोने वाले 350 ट्रक के पहिए पूरी तरह से जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। तेल के दामो उछाल के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनियां घाटे में चल रही है वाहनों ले किराए में कोई बढ़ोतरी नही की गई, तो वही टोल प्लाज़ा पर भी मनमाना टैक्स वसूल जा रहा है जिससे ट्रांसपोर्ट कम्पनियां घाटे में जा रही है। मंगलौर के सभी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने अपने ट्रकों को खड़े कर अपना विरोध किया है और सरकार से किराए को बढ़ाए जाने व टोल टैक्स पर छूट दिए जाने की मांग की है।

इकबाल ट्रांसपोर्ट यूनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!