किसानों के मन की बात कब करेंगे मोदी?-भगवंत मान — आप सांसद

Share Now

– रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही किसान न्याय यात्रा में आज पंजाब के संगरूर से आप के सांसद भगवंत मान शामिल हुए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात नहीं किसान और आम जनता के मन की बात करनी चाहिए। कहा कि जब पूरे देश का किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है तो सरकार इन कानूनों को क्यों लागू करने पर आमादा है। रुद्रपुर के एक निजी होटल में आयोजित किसान न्याय यात्रा को सांसद ने संबोधित किया। किसान न्याय यात्रा जसपुर, काशीपुर और बाजपुर के बाद आज रुद्रपुर पहुची। उन्होंने सबसे पहले देवभूमि और देश की आजादी की जंग के अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह का स्मरण किया। सांसद भगवंत मान ने कहा कि सत्ता के नशे में मदमस्त केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। लंबे समय से देश का किसान कृषि कानूनों के विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पड़ा हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से किसान मर रहे हैं, लेकिन देश का रखवाला चुपचाप बैठा तमाशा देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, मगर किसानों के मन की बात सुनने के लिए वे तैयार ही नहीं है।

– भगवंत मान — आप सांसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!