कब होगी गिरफ्तारी – झगड़े का वीडियो सोसल मीडिया पर भी वायरल होने के बाद पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज , चाकू छूरे व धारदार हथियारों से हमला

Share Now

रुड़की

दिनदहाड़े हथियारों से बीच बाजार हमला करने वाले घूम रहे आजाद, कब होगी गिरफ्तारी

-रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में हुई बीती 23 नम्बर को खूनी झड़प में अभी तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है| झगड़े का वीडियो सोसल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था, जिसमे एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू छूरे व धारदार हथियारों से हमला करते हुए साफ नजर आ रहे थे | वही दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो मीडिया में चलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था , पर अभी तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है वही सुल्तान के 16 वर्षीय पुत्र रब्बान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है जिसका एक हाथ हमले में डेमीज हो चुका है जिसका उपचार अभी जारी है वही सुल्तान पक्ष के पांच लोग घायल हुए थे जिसके बाद सुल्तान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है वही सुल्तान का कहना है कि बीच बाजार में यासीन के गुंडों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला किया है जिनसे उन्हें अभी भी खतरा बना हुआ है उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की है।

धारदार हथियार से खुले आम हमला – विडियो वायरल
error: Content is protected !!