केक कभी भी काट लोगे – सालगिरह पर रक्त दान – बेहतरीन पहल

Share Now

जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वेच्छिक रक्तदान

अपने जन्म दिन या शादी की साल गिरह को हर इनशन एक यादगार पल बना देने की चाह रखता है | इसके लिए केक काटने से लेकर पार्टी समारोह आयोजित करता है | वही जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर गिरीश उनियाल ने अपने जन्म दिन पर रक्तदान कर इसे अभियान के रूप मे आगे बढ़ाने का निश्चय किया है |

उत्तरकाशी – उत्तरराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशनस के प्रांतीय प्रभारी व पुरानी पेंशन बहाली के उपाध्यक्ष, जिला चिकित्सालय मे कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर गिरीश उनियाल ने अपना जन्मदिन पर रक्तदान  व औषिधीय पौधों का रोपण किया ।

जन्मदिन पर रक्तदान समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। गिरीश उनियाल ने कहा ने की हमें अपने

जन्मदिन, सालगिरह पर केक काटने के साथ रक्तदान भी करना चाहिए, क्योंकि रक्त किसी फैक्टरी में नही बनता एक इंसान ही रक्तदान कर किसी दूसरे इंसान की जान बचा सकता है।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है। हर इंसान को साल में कम से तीन बार स्वेच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज को अपनी जान ना गंवानी पड़े। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक के डॉ एस डी सलकनी, ब्लड बैंक ले इंचार्ज श्री अरविन्द मटूडा, श्री मनोज नौटियाल लैब तकनीशियन आदि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!