गन्ने की मिठास चुनाव मे देगी खटास? – किसान यूनियन का सीएम आवास घेराव

Share Now
  • किसान यूनियन करेगी सीएम आवास घेराव
    देहरादुन

किसानों की समस्याओं को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन ने उत्तराखंड में भी सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। उत्तराखंड में किसानों का गन्ना भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं किसानों को अपने कामों के लिए तहसीलों के चक्कर काटने पड़ते हैं इन सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर 19 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है इसको लेकर चौधरी संजीव तोमर ने किसानों का आह्वान किया है संजीव तोमर का कहना है कि राज्य में बीजेपी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है दूसरी तरफ किसानों के कई सालों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया है उत्तराखंड में किसान परेशान हैं और राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को देख कर भी अंजान बने हुए हैं इसीलिए अब भारतीय किसान यूनियन जल्द ही उत्तराखंड में एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।

– सोम दत्त शर्मा अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर

error: Content is protected !!