अधर्मतता के साथ बाबा बर्फानी की यज्ञ शाला को कर दिया बिध्वंस – बाबा ने वन महकमे पर लगाये गंभीर आरोप – धर्म की रक्षा के लिए बीजेपी सरकार से आगे आने की मांग

Share Now

गंगोत्री धाम के पास लंका मे बरसो से कुटिया  बनाकर निवास कर रहे बर्फानी बाबा उर्फ फौजी बाबा की  यज्ञ शाला को वन विभाग ने उनकी गैरमुजूदगी मे तोड़कर नष्ट कर डाला | वर्षो से अखंड यज्ञ वाले तीर्थ स्थान को बिना कोई नोटिस दिये अधर्मता के साथ हटाये जाने से नागा बाबा नाराज है और वन विभाग के साथ राज्य की बीजेपी सरकार से अधर्मता करने वालों पर कड़ी कार्यवाही  की मांग कर रहे है |

उत्तरकाशी गंगोत्री सड़क मार्ग पर लंका के पास बाबा बर्फानी बरसो से निवास कर रहे है | कुटिया  मे बाबा का अखंड धुना जलता है और पास मे ही यज्ञ शाला भी थी जिसमे वर्षो से यज्ञ किया जा रहा था पास मे ही आईटीबीपी का भी कैंप भी है बाबा का आरोप है कि फौजियो को आजतक बाबा के कोई शिकायत नहीं रही किन्तु वन विभाग के कुछ अधर्मी अधिकारियों ने हिन्दू धर्म की उनकी  आस्था पर चोट करते हुए अधर्मता के साथ यज्ञ शाला को बिध्वंस कर गड्डे मे डाल दिया | इस पूरी प्रक्रिया के दौरान न तो उन्हे नोटिस दिया गया और न धार्मिक रीति रिवाजो का पालन किया गया | बाबा ने आरोप लगाया की कि विभाग उन्हे  जानकारी देकर कार्य  करता तो वे यज्ञ को विधि विधान के साथ शिफ्ट किया जा सकता था  | बाबा ने आरोप लगाया कि एक ओर जहा फौज देश कि रक्षा के लिए घने जंगल मे तैनात है तो वे भी धर्म कि रक्षा के लिए जंगल मे धुना जलाए साधनरत है  | उन्होने वन कर्मियों पर शराब के नशे मे आकर अभद्रता करने और वन्य जीवो का शिकार करने का आरोप लगाया |

बताते चले कि गंगोत्री धाम कपाट खुलते और बंद होते समय गंगा माता कि डोली बाबा कि कुटिया  मे अल्प विश्राम करती है और बाबा इन दिनो  सभी भक्तो को प्रसाद बांटते है |

पूरा विडियो देखे

error: Content is protected !!